92% टूटकर ₹1 पर आया यह शेयर, अब कंपनी ने किया 1 पर 10 बोनस शेयर देने का एलान
स्प्राइट एग्रो लिमिटेड के शेयर मंगलवार को कारोबारी सत्र के दौरान ₹1.39 के अपर सर्किट पर पहुंच गए। कंपनी ने बताया है कि वह अपने शेयरधारकों को प्रत्येक शेयर पर 10 बोनस शेयर फ्री देगी। इस साल की शुरुआत से अब तक कंपनी के शेयरों में करीब 92% की गिरावट आई है। कंपनी ने 100% डिविडेंड का एलान किया है।