92 वर्षीय अरबपति रूपर्ट मर्डोक ने 67 वर्षीय गर्लफ्रेंड एलेना ज़ुकोवा से की सगाई
92 वर्षीय अरबपति मीडिया टाइकून रूपर्ट मर्डोक ने अपनी 67 वर्षीय गर्लफ्रेंड व रूस की सेवानिवृत्त वैज्ञानिक एलेना ज़ुकोवा से सगाई कर ली है। मर्डोक की यह 5वीं शादी होगी। पिछले साल मर्डोक ने सैन फ्रांसिस्को की पूर्व पुलिस चैप्लेन ऐन लेस्ली स्मिथ से सगाई की थी लेकिन कुछ हफ्तों में ही उनकी सगाई टूट गई थी।