93 गुना सब्सक्राइब हुआ Interarch Building का ₹600 करोड़ का आईपीओ
इंटरआर्क बिल्डिंग प्रोडक्ट्स लिमिटेड का ₹600 करोड़ का आईपीओ 93.46 गुना सब्सक्राइब हुआ है। बीएसई के डेटा के अनुसार, आईपीओ को संस्थागत निवेशकों ने आवंटित कोटा का 205.41 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों ने 128.42 गुना और खुदरा निवेशकों ने 19.11 गुना सब्सक्राइब किया है। कंपनी के आईपीओ का प्रति शेयर प्राइस बैंड ₹850-900 था और यह 26 अगस्त को लिस्ट होगी।