94 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता डल्लेवाल की बिगड़ती स्थिति की तस्वीर आई सामने
94 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की बिगड़ती हालत का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह बुरी तरह कांप रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी तबीयत मंगलवार से ही बिगड़ रही है। गौरतलब है कि डल्लेवाल एमएसपी समेत किसानों की अन्य मांगों को लेकर 26 नवंबर 2024 से आमरण अनशन पर बैठे हैं।