96 साल की उम्र में केरल की साक्षरता मिशन परीक्षा पास करने वालीं कार्तियानी अम्मा का हुआ निधन

केरल की 101-वर्षीय कार्तियानी अम्मा का बुधवार को अलपुझा में निधन हो गया। 2018 में केरल साक्षरता मिशन के कक्षा-4 की परीक्षा में 96 साल की उम्र में उन्होंने 98% अंकों के साथ टॉप किया था। मंदिरों में साफ-सफाई का काम करने वालीं कार्तियानी कभी स्कूल नहीं गई थीं और मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने उन्हें 'केरल का गौरव' कहा है।

Load More