97 साल की उम्र में शादी करना चाहता था पिता, बेटे ने कर दिया केस; कोर्ट ने दी परमिशन
सिंगापुर की अदालत ने एक 97 वर्षीय शख्स को शादी के लिए मानसिक रूप से फिट घोषित किया है। दरअसल, शख्स ने दशकों से साथ रहने वाली महिला संग शादी करने का फैसला किया तो बेटे ने केस कर दिया था। उनका दावा था कि उसके पिता को डिमेंशिया है और वह सही फैसले लेने की हालत में नहीं हैं।