99% तो पुरुषों की ही गलती होती है: अतुल सुभाष सुसाइड केस पर कंगना रनौत
ऐक्ट्रेस व बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड केस पर कहा है कि ऐसे मामलों में 99% तो पुरुषों की ही गलती होती है। उन्होंने कहा, "एक गलत महिला का उदाहरण देकर हर दिन जितनी महिलाओं को प्रताड़ित किया जा रहा है, इसे झुठलाया नहीं जा सकता।" कंगना ने कहा कि ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए।