99% लोग कॉन्सर्ट में लाइव नहीं गाते, म्यूज़िक पर लिप-सिंक करते हैं: सिंगर पलाश सेन
गायक पलाश सेन ने 'लल्लनटॉप' से कहा है, "99% लोग कॉन्सर्ट में लाइव नहीं गाते हैं। पीछे से म्यूज़िक चलता है और वे (गायक) आकर होंठ हिलाते हैं (लिप-सिंक करते हैं)।" उन्होंने कहा, "ऐसा भारत ही नहीं पूरी दुनिया में हो रहा है...यह शर्म की बात है।" बकौल गायक, अरिजीत सिंह, शंकर महादेवन और सोनू निगम लाइव गाते हैं।