9वीं के छात्र को व्लॉगिंग करता देख बिहार में दारोगा ने पूछा, 'कमाते हो?', कमाई सुन नहीं हुआ यकीन
बिहार में सड़क पर एक लड़के को व्लॉगिंग करता देख दारोगा ने उसे पास बुलाकर पूछा, "पैसा कमा रहे हो इससे?" लड़के ने जवाब दिया, "आ जाता है काम भर। ₹50,000 कमा लेते हैं।" दारोगा को यकीन नहीं हुआ और पूछा, "₹50?" जिस पर उसने ₹50,000 स्पष्ट किया। लड़के ने बताया कि वह 9वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है।