9वीं बार विधायक बने गोपाल भार्गव को बनाया गया एमपी विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर

बीजेपी विधायक गोपाल भार्गव को मध्य प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही संचालित करने के लिए प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया गया है। भार्गव रहली विधानसभा सीट से विधायक हैं और उन्होंने 9वीं बार इस सीट से जीत हासिल की है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 230 में से 163 सीटें जीती हैं।

Load More