AAP ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया 'गारंटी कार्ड'
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले 5 गारंटियों का एक 'कार्ड' जारी किया है। इस 'गारंटी कार्ड' में 'आप' ने हरियाणा की जनता को मुफ्त इलाज, शिक्षा, 24 घंटे बिजली व महिलाओं को ₹1000 प्रति माह देने जैसे वादे किए हैं।