AAP परिवार को बधाई: केजरीवाल की ज़मानत पर उनकी पत्नी सुनिता
सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को शराब नीति मामले में सीबीआई के केस में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ज़मानत दे दी जिसपर उनकी पत्नी सुनिता केजरीवाल ने कहा, "'आप' परिवार को बधाई।" उन्होंने कहा, "मज़बूत बने रहने के लिए बधाई। साथ ही हमारे अन्य नेताओं की भी जल्द रिहाई की कामना करती हूं।"