1 पर 1 शेयर बोनस दे रही है कंपनी, रिकॉर्ड डेट आज; शेयर 7% उछला
Aastha Spintex लिमिटेड के शेयर सोमवार को एक्स-बोनस ट्रेड कर रहे हैं। कंपनी ने निवेशकों को एक शेयर पर एक शेयर बोनस देने का फैसला किया है जिससे शुरुआती कारोबार में कंपनी के शेयरों में करीब 7% की तेज़ी देखने को मिली है। गौरतलब है कि 3 महीने पहले ही कंपनी का आईपीओ आया था।