ABCD नहीं सुनाने पर 3 साल के बच्चे को थप्पड़ मारने वाले टीचर पर दर्ज FIR हुई रद्द
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक शिक्षक के खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द कर दिया है जिसने 9 साल पहले एक 3 साल के बच्चे को एबीसीडी नहीं सुना पाने पर कथित तौर पर थप्पड़ मारा था। न्यायालय ने कहा कि शिक्षक और बच्चे का परिवार एक मामूली मुद्दे से उत्पन्न 9 साल से लंबित कानूनी कार्यवाही को बंद करना चाहता है।