AC, TV और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान अक्टूबर से 8% तक हो सकते हैं महंगे: रिपोर्ट
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, अक्टूबर से एसी, LED टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन जैसे कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स 8% तक महंगे हो सकते हैं। मैन्युफैक्चरर्स ने इसके पीछे मिडल ईस्ट में जारी युद्ध से कॉपर, एल्युमीनियम और स्टील की बढ़ती कीमतों और माल ढुलाई के बढ़ते खर्च को ज़िम्मेदार बताया है। इस साल यह तीसरा मौका होगा जब कंपनियां कीमतें बढ़ाएंगी।