AC पर ₹20 व नॉन-एसी पर ₹10, ऑनलाइन टिकट बुकिंग पर एक्स्ट्रा चार्ज लगने का मिला जवाब
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने संसद में ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग पर लगने वाले एक्सट्रा चार्ज को लेकर उठे सवाल पर सफाई दी है। उन्होंने कहा, "बतौर कन्वीनियंस फीस...एसी टिकट पर ₹20 और नॉन-एसी पर ₹10 लिया जाता है। यह फीस आईआरसीटीसी के डिजिटल सिस्टम को चलाने-अपग्रेड करने में होने वाले खर्चों को पूरा करने में इस्तेमाल होती है।"