AC में शॉर्ट सर्किट के बाद राजस्थान में मकान में लगी आग, महिला व उसके दो बच्चों की हुई मौत
जालौर (राजस्थान) में रविवार को करीब 12:45 बजे एसी में शॉर्ट सर्किट के बाद एक मकान में आग लग गई जिसके चलते 35-वर्षीय महिला व उसके 5 व 10-वर्षीय बच्चों की ज़िंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना के समय तीनों सो रहे थे। हादसे के समय महिला का पति अपनी बाइक की सर्विस करवाने गया हुआ था।