AC से निकलने वाला पानी बेकार नहीं! इन कामों में कर सकते हैं इस्तेमाल
एसी से निकलने वाले पानी का इस्तेमाल घर की साफ-सफाई में कर सकते हैं। एसी से निकलने वाले पानी से गमले या बगीचे में पौधों की सिंचाई कर सकते हैं, इससे कार की सफाई कर सकते हैं या कूलर में भी डाल सकते हैं। इसके अलावा इनवर्टर या कार की बैटरी में भी कभी-कभार एसी का पानी डाल सकते हैं।