Adani Wilmar में 13% हिस्सेदारी बेचेंगे अदाणी ग्रुप और विल्मर: रिपोर्ट
'ब्लूमबर्ग' की रिपोर्ट के अनुसार, अदाणी ग्रुप और विल्मर इंटरनैशनल दोनों आने वाले कुछ महीनों में अदाणी विल्मर में अपनी-अपनी कुछ हिस्सेदारी बेचेंगेे। बकौल रिपोर्ट, दोनों कंपनियां कुल 13% हिस्सेदारी बेचेंगी जिनके शेयर की कीमत लगभग $670 मिलियन होगी। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने शेयरहोल्डिंग पैटर्न का पालन करने के मकसद से यह कदम उठाया है।