AFC चैंपियंस लीग 2 में एफसी गोवा के खिलाफ मैच खेलने के लिए भारत आ सकते हैं रोनाल्डो

दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो एएफसी चैंपियंस लीग 2 में भारतीय फुटबॉल क्लब एफसी गोवा के खिलाफ मैच खेलने के लिए भारत आ सकते हैं। दरअसल, भारतीय फुटबॉल क्लब एफसी गोवा और रोनाल्डो की टीम अल नासर एक ही ग्रुप में हैं। दोनों टीमों को होम और अवे मैच खेलने हैं और इसे लेकर रोनाल्डो के भारत आने की संभावना है।

Load More