AI इंडस्ट्री में hacker houses के बारे में क्या पता है जहां महिलाओं का 'हो रहा' यौन शोषण?
न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक, सिलिकॉन वैली में कथित यौन शोषण करने वालों की एक सूची शेयर की जा रही है जिनमें प्रमुख निवेशकों-कारोबारियों समेत 100 से अधिक लोगों के नाम हैं। यह रिपोर्ट 'हैकर हाउस' में यौन शोषण और उत्पीड़न की खबरों के बीच सामने आई है। ये आलीशान घर होते हैं जहां युवा टेक कर्मचारी रहते/काम/पार्टियां करते हैं।