AI इन्फ्लुएंसर का इस्तेमाल करके भारतीय छात्र ने 'बेहद बेवकूफ' रिपब्लिकन को लगाया लाखों का चूना
भारत में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रहे सैम नामक 22-वर्षीय लड़के ने AI से बनी MAGA इन्फ्लुएंसर 'एमिली हार्ट' का इस्तेमाल करके 'बेहद बेवकूफ' रिपब्लिकन से लाखों रुपए ठगे हैं। सैम ने इंस्टाग्राम पर एमिली की बिकिनी वाली तस्वीरें 'ईसाई-समर्थक, ऐंटी-अबॉर्शन, 'वोक'-विरोधी और आप्रवासन-विरोधी' कैप्शन के साथ पोस्ट की थीं जिससे उसकी रील्स पर एक करोड़ तक व्यूज़ आए।