AI ऑथर्स-इन्वेंटर्स की ग्लोबल रेस में 2025 में दूसरे स्थान पर रहा भारत: रिपोर्ट
स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की स्टडी के अनुसार, 2025 में भारत टॉप AI ऑथर्स और इन्वेंटर्स के मामले में दुनिया में दूसरे स्थान पर रहा। इस मामले में अमेरिका शीर्ष पर था। पिछले साल अमेरिका में 2,20,520 और भारत में 50,460 AI एक्सपर्ट्स थे। भारत को पिछले साल एआई सेक्टर में करीब $4.09 अरब का ग्लोबल प्राइवेट इंवेस्टमेंट भी मिला।