AI और असली चीज़ों के बीच नहीं कर पाएंगे अंतर, महिला ने शेयर किया चौंकाने वाला वीडियो
इंस्टाग्राम पर एक महिला का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह बेंचों, कुर्सियों और पर्स जैसी चीज़ें दिखाकर पूछती है कि इनमें से एआई से बनी कौनसी हैं। इसके बाद उनमें से एक चीज़ गायब हो जाती है और पता चलता है कि वो एआई-जनरेटेड थी। एक यूज़र ने लिखा, "यह थोड़ा डरावना है कि...लोग क्या कर सकते हैं।"