AI का गुब्बारा फूटा? रिकॉर्ड ऊंचाई से औंधे मुंह गिरे अमेरिकी चिप शेयर्स
ब्लूमबर्ग के अनुसार, फिलाडेल्फिया सेमीकंडक्टर इंडेक्स 'बेयर मार्केट' में आ गया है। यह जून के आखिर में अपने सबसे ऊंचे स्तर से 20% गिरा और AI के कारण आई 105% की ज़़बरदस्त तेज़ी गंवा दी। चीनी स्टार्टअप मूनशॉट के 'किमी K3' को पेश करने के बाद शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 30-स्टॉक वाले चिप इंडेक्स में 4.6% की गिरावट आई।