AI के चक्कर में खाली हो रही तिजोरी, हर कर्मचारी पर कंपनियां फूंक रहीं ₹7 लाख
Ramp AI इंडेक्स के मुताबिक, AI पर सबसे ज़्यादा खर्च करने वाली US की टॉप 1% कंपनियों ने जुलाई में $7,400/कर्मचारी (₹7 लाख) खर्च किए जबकि जनवरी में यह आंकड़ा $2,590 (₹2.47 लाख) था। AI कंपनियां अब 'पर-टोकन' प्राइसिंग मॉडल की ओर बढ़ रही हैं जिस वजह से यह बढ़ोतरी हुई। टॉप 10% कंपनियों का खर्च $650/कर्मचारी (₹62,000) रहा।