AI के ज़रिए बने वीडियो में हैरी पॉटर के रूप में दिखे एलन मस्क, हुआ वायरल
अरबपति एलन मस्क को AI से बने वीडियो में हैरी पॉटर के रूप में दिखाया गया है जो वायरल हो गया है। वीडियो में मस्क के विरोधी के रूप में ब्राज़ील के जज एलेक्जेंडर-डी-मोरेस को लॉर्ड वोल्डेमोर्ट (हैरी पॉटर का कैरेक्टर) के रूप में दिखाया गया है। वीडियो का टाइटल है, "एलन पॉटर वर्सेज़ एलेक्जेंडर वोल्डेमोर्ट, फ्रीडम ऑफ स्पीच X!"