AI के दौर में 'कहानी सुनाने वालों' की बंपर बढ़ी मांग, कंपनियां दे रहीं ₹2.6 करोड़ तक की सैलरी
WSJ के मुताबिक, 'स्टोरीटेलिंग' उन पेशों में शामिल है जिनकी जगह लेना/नकल करना AI मॉडल्स के लिए मुश्किल हो रहा है। अमेरिका में पिछले साल लिंक्डइन पर इस क्षेत्र में नौकरियां दोगुनी आईं। गूगल जैसी कंपनियां इसके लिए ₹2.6 करोड़/साल तक वेतन दे रही हैं। AI से बेहतर लिखना आसान होने के कारण इंसानों का लिखा कंटेंट दुर्लभ हो गया।