AI की वजह से Google ने पहली बार अपनी कमाई से ज़्यादा किया खर्च
गूगल ने अप्रैल-जून तिमाही में नेगेटिव फ्री कैश फ्लो दर्ज किया है। यह पहली बार है जब गूगल ने किसी तिमाही में अपनी कमाई से ज़्यादा खर्च किया है। गूगल का ऑपरेटिंग कैश फ्लो सालाना आधार पर 40% बढ़कर $39.1 बिलियन रहा लेकिन उसने AI सेवाओं को बढ़ाने पर $44.9 बिलियन खर्च किए जिससे कैश फ्लो -$5.8 बिलियन हो गया।