AI की वजह से कोई छंटनी नहीं होगी, हम भर्ती जारी रखेंगे: इन्फोसिस के सीईओ सलिल पारेख
इन्फोसिस के सीईओ सलिल पारेख ने कहा है, "एआई की वजह से टेक्नोलॉजी बदल रही है और कंपनी के कई क्लाइंट भी जेन एआई की डिमांड कर रहे हैं...इन्फोसिस इसके लिए तैयार है।" उन्होंने कहा, "एआई की वजह से कोई छंटनी नहीं होगी और हम आर्थिक माहौल बदलने के साथ भर्ती को भी जारी रखेंगे।"