AI कॉपीराइट मामले में मेटा को बड़ी राहत, अमेरिकी अदालत ने नहीं माना कानून का उल्लंघन
अमेरिकी अदालत ने मेटा को राहत देते हुए कहा है कि कंपनी ने कॉपीराइट कानून का उल्लंघन नहीं किया है। दरअसल, 13-लेखकों का मेटा पर आरोप था कि उसने उनकी किताबों का इस्तेमाल बिना अनुमति एआई मॉडल को ट्रेन करने में किया। बकौल कोर्ट, लेखकों ने यह साबित नहीं किया कि मेटा के काम से उन्हें कोई आर्थिक नुकसान हुआ।