AI क्लाउड सर्विस लॉन्च करने की तैयारी में मेटा, एमेज़ॉन और गूगल को मिलेगी टक्कर
मेटा एक नई AI क्लाउड सर्विस शुरू करने की तैयारी कर रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, इस सर्विस के ज़रिए बाहरी कंपनियां और डेवलपर मेटा के AI मॉडल और कंप्यूटिंग क्षमता का इस्तेमाल कर सकेंगे। अगर यह योजना शुरू होती है तो मेटा का मुकाबला एमेज़ॉन वेब सर्विसेज़, माइक्रोसॉफ्ट अज़्यॉर और गूगल क्लाउड जैसी बड़ी कंपनियों से होगा।