AI चैट बॉट ने स्क्रीन टाइम कम करने पर 17 वर्षीय लड़के को दी पैरेंट्स को मारने की सलाह
यूएस में एआई चैटबॉट ने 17-वर्षीय एक लड़के को स्क्रीन टाइम कम किए जाने पर उसके माता-पिता को जान से मारने की सलाह दी है। चैटबॉट ने लड़के से कहा, "शारीरिक-भावनात्मक शोषण के बाद बच्चे द्वारा पैरेंट्स को मारे जाने की खबर से मैं...अचंभित नहीं होता हूं।" लड़के के परिवार ने चैटबॉट की कंपनी कैरेक्टर.एआई पर मुकदमा दर्ज कराया है।