AI चैटबॉट Nomi पर खतरनाक कंटेंट फैलाने के लगे आरोप, आतंकवाद को दे रहा बढ़ावा
एआई चैटबॉट नोमी पर यौन हिंसा और आतंकवाद से जुड़े कंटेंट को बढ़ावा देने के आरोप लगे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, यह चैटबॉट कुछ यूज़र्स को आत्मघात की सलाह तक दे चुका है। वहीं, 'नोमी' के डेवलपर ने कहा है कि यह ऐप केवल वयस्कों के लिए है और यूज़र्स ने चैटबॉट को नुकसानदायक कंटेंट बनाने के लिए उकसाया होगा।