AI ने डॉक्टरों की तुलना में प्रोस्टेट कैंसर का 17% अधिक सटीकता से लगाया पता: स्टडी
अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने एक अध्ययन में पाया है कि एआई टूल 'अनफोल्ड एआई' ने प्रोस्टेट कैंसर का 84% सटीकता से पता लगाया है जो डॉक्टरों की 67% सटीकता के मुकाबले 17% ज़्यादा है। ट्यूमर हटाए जाने के 50 मामलों का विश्लेषण कर 7 यूरोलॉजिस्ट और 3 रेडियोलॉजिस्ट ने इस एआई टूल का परीक्षण किया है।