AI प्रशिक्षण के लिए असली दुनिया का डेटा लगभग हुआ खत्म: एलन मस्क
अरबपति एलन मस्क के मुताबिक, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए असली दुनिया का डेटा लगभग खत्म हो गया है। बकौल मस्क, अब नए मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए सिंथेटिक डेटा की मदद लेनी होगी जिसे एआई खुद बनाता है। माइक्रोसॉफ्ट, मेटा और ओपनएआई पहले ही अपने मॉडल को सिंथेटिक डेटा से प्रशिक्षित कर रही हैं।