AI बूम के चलते NVIDIA के 80% कर्मचारी बने करोड़पति, 50% बने अरबपति
चिपमेकर कंपनी एनवीडिया के एक सर्वे के मुताबिक, कंपनी के करीब 80% कर्मचारी करोड़पति बन चुके हैं और कंपनी के 50% कर्मचारियों की कुल संपत्ति $25 मिलियन (₹219 करोड़) है। कंपनी के सीईओ जेन्सेन हुआंग ने कहा, "मैंने अपनी टीम में किसी भी अन्य सीईओ की तुलना में सबसे अधिक करोड़पति/अरबपति बनाए हैं।" एनवीडिया दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनी है।