AI मॉडल ने 10 साल से सॉल्व न होने वाले गणित के सवाल को 80 घंटे में कर दिया हल
arXiv में प्रकाशित प्रीप्रिंट पेपर के अनुसार, एक AI फ्रेमवर्क ने दिवंगत प्रोफेसर डैन ऐंडरसन के 10 साल से सॉल्व न होने वाले सवाल को 80 घंटे में हल कर दिया है। इसे पेकिंग यूनिवर्सिटी (चीन) की एक शोध टीम ने डेवलप किया है। शोधकर्ताओं ने कहा, "हमने बिना मानवीय हस्तक्षेप के...कम्यूटेटिव अलजेब्रा के इस सवाल का सफलतापूर्वक हल किया।"