AI से अपना चेहरा बनाए जाने पर चौंक गए थे अमिताभ बच्चन, शेयर किया किस्सा
ऐक्टर अमिताभ बच्चन ने बताया है कि एक बार अफ्रीका से उनके फैन ने एआई का इस्तेमाल कर उनकी एक तस्वीर भेजी जिसमें वह कंप्यूटर पर टाइप कर रहे थे। हालांकि, वह उस फैन से कभी नहीं मिले थे। उन्होंने कहा, "लोग मेरे चेहरे का इस्तेमाल कर क्या-क्या बना देते हैं...और सबको लगता है कि असल में वह मैं हूं।"