AI से दूल्हे के पिता को 'ज़िंदा' कर लाए इवेंट वाले! वीडियो देखते ही रोने लगा पूरा परिवार
एक वेडिंग इवेंट टीम ने शादी समारोह में दूल्हे के दिवंगत पिता का एआई वीडियो चलाया जिसे देखकर पूरा परिवार रो पड़ा जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में दूल्हे के पिता को शादी से जुड़ी रस्मों में हिस्सा लेते व नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते दिखाया गया है। एक यूज़र ने कमेंट कर कहा, "एआई का सही इस्तेमाल।"