AI स्टार्टअप ने बेंगलुरु में निकाली ₹40 लाख सालाना पैकेज की नौकरी; कहा- रेज़्यूमे नहीं चाहिए
एआई स्टार्टअप Smallest.ai के संस्थापक सुदर्शन कामथ ने बेंगलुरु में फुल स्टैक इंजीनियर के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए उन्होंने X पर एक पोस्ट किया जो वायरल हो गया है। इसमें लिखा है, "सालाना वेतन ₹40 लाख (सीटीसी) मिलेगा, कॉलेज- कोई फर्क नहीं पड़ता, रेज़्यूमे- ज़रूरत नहीं है।" उन्होंने इच्छुक उम्मीदवारों से 100 शब्दों का एक इंट्रोडक्शन मांगा है।