AIIMS के डॉक्टर ने बताया, हेल्दी हार्ट के 10 आसान डाइट रूल्स
एम्स दिल्ली में कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में डॉक्टर अम्बुज रॉय ने दिल को हेल्दी रखने के लिए 10 डाइट रूल्स बताए हैं। उन्होंने बताया, "वज़न के हिसाब से खाएं ना कि क्रेविंग के हिसाब से...रोज़ाना सब्ज़ियां-फल खाएं (400ग्राम/दिन)...होल ग्रेन खाएं...सही तेल इस्तेमाल करें...मुट्ठीभर नट्स रोज़ाना खाएं...अचार/पैकेज्ड नमकीन/पापड़ ना खाएं...पर्याप्त प्रोटीन लें...शुगरी ड्रिंक्स ना लें...घर पर बना खाना खाएं।"