AIIMS जोधपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के 109 पदों पर निकली भर्ती, ₹1.23 लाख तक मिलेगा वेतन
एम्स जोधपुर में असिस्टेंट प्रोफेसर के 109 पदों पर भर्ती निकली है जिसके लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट aiimsjodhpur.edu.in पर 24 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से एमबीबीएस/एमडी की डिग्री होनी चाहिए और चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह ₹1,01,500-₹1,23,100 वेतन मिलेगा।