Air India ने 30 अप्रैल तक कैंसिल कीं तेल अवीव की सभी फ्लाइट्स
टाटा ग्रुप की एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया ने पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच इजराइल के तेल अवीव के लिए सभी उड़ानों को 30 अप्रैल तक निलंबित कर दिया है। एयर इंडिया राजधानी दिल्ली और तेल अवीव के बीच हर हफ्ते 4 फ्लाइट्स ऑपरेट करता है। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने एक बयान में ये जानकारी दी।