Airtel और Jio की शिकायत से Vi पर संकट! TRAI ने शुरू की जांच, जानें क्या है मामला
भारती एयरटेल और रिलायंस जियो ने वोडाफोन-आइडिया (Vi) पर ग्राहकों को लुभाने के लिए गलत तरीके अपनाने और मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (MNP) में बाधा डालने का आरोप लगाया है। दोनों ने मामले में TRAI से हस्तक्षेप की मांग की है। वहीं, वोडाफोन-आइडिया ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह सभी नियमों के तहत काम कर रहा है।