AITA का दावा- सुमित ने डेविस कप खेलने के लिए मांगे ₹42 लाख, खिलाड़ी ने दिया जवाब
ऑल इंडिया टेनिस असोसिएशन (एआईटीए) ने कहा है कि स्वीडन के खिलाफ डेविस कप के लिए टीम में शामिल होने से इनकार करने वाले भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल ने असोसिएशन से $50,000 (करीब ₹41.5 लाख) की वार्षिक फीस मांगी थी। इसपर सुमित ने जवाब देते हुए कहा, "खिलाड़ियों को उनकी सेवाओं के लिए भुगतान किया जाना सामान्य बात है।"