AK-47 से फायरिंग मामले में RJD ने निकाला मार्च, हिरासत में लिए गए तेजस्वी और मीसा भारती
पटना में RJD के राजभवन मार्च के दौरान विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और RJD सांसद मीसा भारती को हिरासत में लिया गया है। यह विरोध-प्रदर्शन सिवान में पेपर लीक के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन के दौरान एक पुलिसकर्मी द्वारा AK-47 राइफल से कथित तौर पर गोली चलाने के मामले में सरकार से जवाब मांगने को लेकर आयोजित हुआ था।