Gen Z के भरोसे Amazon और Myntra का बिज़नेस, युवा तय कर रहे हैं फैशन ट्रेंड: रिपोर्ट
रिपोर्ट के मुताबिक, Amazon और Myntra के कारोबार में Gen Z की भूमिका बढ़ रही है। Amazon के फैशन और ब्यूटी ग्राहक आधार में करीब 52% Gen Z हैं, जबकि Myntra पर K-Beauty उत्पादों की मांग सालाना 200% बढ़ी है। छोटे शहरों से भी मांग बढ़ रही है और युवा फैशन, स्किनकेयर व प्रीमियम-प्रोडक्ट्स पर अधिक खर्च कर रहे हैं।