Amazon ने दिल्ली में लॉन्च की अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी सर्विस, 10 मिनट में पहुंचाएगी सामान
ई-कॉमर्स कंपनी एमेज़ॉन ने अपनी अल्ट्रा-फास्ट डिलीवरी सर्विस 'एमेज़ॉन नाउ' को दिल्ली में लॉन्च किया है। इसके ज़रिए ग्राहकों को रोज़मर्रा की ज़रूरत का सामान उनके गंतव्य पर सिर्फ 10 मिनट में उपलब्ध कराया जाएगा लेकिन अभी यह सुविधा दिल्ली के कुछ चुनिंदा पिन कोड पर ही उपलब्ध है। इससे पहले यह सर्विस बेंगलुरु में भी थी।