AMU की आज़ाद लाइब्रेरी में हैं 14 लाख किताबें, फारसी में लिखी 400 साल पुरानी भगवत गीता
यूपी में अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की मौलाना आज़ाद लाइब्रेरी में 14 लाख किताबें हैं और यहां फारसी भाषा में लिखी करीब 400-वर्ष पुरानी भगवत गीता भी रखी है। यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी उमर पीरज़ादा के अनुसार, यहां कुरान की लगभग 1400-वर्ष पुरानी लिपि भी मौजूद है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल पर लाइब्रेरी को 'मिनी इंडिया' की उपाधि मिली है।